Home Himachal>Una ऊना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 4500 बालिकाओं को लगेगा टीका

ऊना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 4500 बालिकाओं को लगेगा टीका

0
ऊना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 4500 बालिकाओं को लगेगा टीका

ऊना/सुशील पंडित: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत रविवार को सिविल अस्पताल अम्ब से की गई। इस अभियान के तहत करीब 4500 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डॉ मनीष मिश्रा की सुपुत्री कुमारी मन्नत मिश्रा को पहला टीका लगाकर किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

डॉ. वर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीकाकरण अभियान देशभर में शुरू किया गया है। इसके तहत जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में लगभग 4500 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल 2026 को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि जो बालिकाएं पहले दिन टीका नहीं लगवा पाईं, उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब डॉ. राहुल कतना, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रिचा कालिया, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, शीला देवी सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here