Home National Retired शिक्षक दंपती की पीट-पीटकर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाशें

Retired शिक्षक दंपती की पीट-पीटकर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाशें

0
Retired शिक्षक दंपती की पीट-पीटकर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाशें

ब्यावरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, एक रिटायर्ड शिक्षक दंपती की उनके ही घर में सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर में पति-पत्नी ही थे। उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर था। बीती रात जब क्षेत्र में वाटर सप्लाई के दौरान उनके घर से लगातार पानी बहता रहा। काफी देर तक पानी बंद नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने दंपती के एक रिश्तेदार को सूचना दी। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर पति-पत्नी के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पास में ही सरिया भी पड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने सरिए से विनोद कुमार शर्मा (68) और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा (65) पर वार किया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सूचना मिलते ही एसपी रतन सिंह, एएसपी भूपेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना सहित साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। देर रात तक पुलिस टीम जांच में जुटी रही। अजमेर से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी ले लिया है।

एएसपी भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डबल मर्डर मामले में आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। वहीं, दंपती का बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घटना की जानकारी मिलते ही वह देर रात ब्यावर के लिए रवाना हो गया था। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here