Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ठेके टूटने से पहले उमड़ी भारी भीड़, उड़ी नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

Jalandhar News: ठेके टूटने से पहले उमड़ी भारी भीड़, उड़ी नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: ठेके टूटने से पहले उमड़ी भारी भीड़, उड़ी नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

जालंधर: शराब के ठेके टूटने से पहले ही ठेकों के बाहर लोगों का मेला लगना शुरू हो गया। शहर के प्रमुख इलाके मिलाप चौक के पास स्थित ठेकों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ये हैं कि लोग खुलेआम शराब की पेटियां खरीदकर अपने घरों तक ले जा रहे हैं, मानो किसी मेले या सेल का माहौल हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके टूटने से पहले शराब सस्ती दरों पर मिलने की खबर तेजी से फैली, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग ठेकों पर पहुंच रहे हैं। कई लोग एक-दो बोतल नहीं, बल्कि पूरी-पूरी पेटियां खरीदते नजर आए। इस दौरान न तो किसी तरह की पाबंदी दिखाई दी और न ही किसी नियम का पालन होता नजर आया। हैरानी की बात यह है कि इन ठेकों से महज कुछ दूरी पर पुलिस चौकियां मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई।

लोगों का कहना है कि अगर इतने बड़े स्तर पर शराब की खरीद-फरोख्त हो रही है, तो पुलिस और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वहां निगरानी रखी जाए, लेकिन यहां तो हालात बिल्कुल उलट दिखे। इस घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here