Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

Jalandhar News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के रोड मोहल्ला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक आंखों की दवाई लेने के लिए घर से भार्गव कैंप मोहल्ले में गया था, लेकिन उसकी शहनाई पैलेस के पास संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के आरोप है कि उसके बेटे के मारा गया है, जबकि पुलिस को प्राथमिक जांच में उसे एक्सीडेंट से जुड़ा मामला मान रही है। मृतक की पहचान रोड मोहल्ला के रहने वाले 35 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि विकास शनिवार शाम को आँखों की दवाई और चश्मा लेने के लिए घर से भार्गव कैंप इलाके में गया था लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। उन्होंने देर रात उसे कई जगहों पर ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। प्रकाश ने बताया कि सुबह उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जिसमें उसका भाई सड़क पर खून से लथपथ गिरा हुआ था, जिसके बाद में संबंधित थाने में पहुँचे तो पुलिस ने उन्हें बताया कि सड़क हादसे ने उनके भाई की जान ली है। परिवार ने संदेह जताया है कि उन्हें लग रहा है कि उनके भाई के साथ लूटपाट की गई है और लूटपाट के दौरान किसी ने उसे मारा है।

वहीं थाना 5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें परिवार की ओर से बेटे के लापता होने की शिकायत दी गई थी और देर रात उनकी ड्यूटी अफसर को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली की शहनाई पैलेस के पास एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ होकर गिरा हुआ है। जिसके बाद उनकी टीम ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहाँ उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में मौत के कारण एक्सीडेंट लग रहा है। उनकी टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है। परिवार को बयान देने के लिए दो बार थाने में बुलाया गया है लेकिन थाने में नहीं पहुँचे। वह परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here