Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कुछ घर, देखें वीडियो

Punjab News: पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कुछ घर, देखें वीडियो

0
Punjab News: पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कुछ घर, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड इलाके में स्थित पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग की तेज लपटों ने आसपास के 2 से 3 घरों को चपेट में ले लिया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की तेज लपटों के कारण गोदाम का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। लोगों ने कहा कि तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और लोगों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि लोगों ने समय रहते वूलन वेस्टेज और कीमती सामान बाहर भी निकाल लिया।

लोगों के मुताबिक आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस-पास के कई घरों की दीवारों में आग की तपश के कारण दरारें आ गईं है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here