Home Mohali|Punjab Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के स्वराज नगर, संत माजरा कालॉनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति घर से गेहूं पिसवाने के लिए गुरु नानक आटा चक्की पर गया, तो उसने गेहूं की बोरी दे दी। इस दौरान जब उसने गेहूं पिसने के लिए मशीन में डाली तो उसमें एक लिफाफा निकला। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें गाय का मांस पाया गया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। मौके पर कई दुकानदार और लोग जमा हो गए। जब यह जानकारी गौ-भक्तों तक पहुंची, तो शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष निशान शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया।

वहीं इस मामले में चक्की मालिन ने बताया कि उनके पास राहत नाम के व्यक्ति की गेहूं पिसाई के लिए आई थी। उन्होंने जब गेहूं को पिसने के लिए मशीन में डाला तो उसमें बहुत बदबू आ रही थी। जब उन्होंने जांच की तो देखा कि एक संदिग्ध लिफाफा पड़ा हुआ है। जब लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें मांस के कुछ टुकड़े थे। जब लोग इकट्ठे हुए तो लोगों ने कहा कि ये गाय का मांस प्रतीत हो रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे शिवसेना प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

जब पुलिस और लोग इकट्ठा होकर व्यक्ति के घर पहुंचे तो घर में मौजूद महिला ने घर को अंदर से बंद कर लिया और खुद को निर्दोष बताया। इस दौरान खूब हंगामा हुआ और लोगों ने उन पर कई आरोप जड़े, लेकिन महिला दरवाजा खोलने को तैयार ही नहीं थी। जब गौ-भक्तों और पुलिस ने पूछताछ की, तो महिला ने कहा कि हम लाइसेंस के तहत भैंस का मांस मंगवाते हैं, जिससे गौ-भक्तों का शक और भी गहरा हो गया। पुलिस टीम ने स्थिति को कंट्रोल किया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here