Home Chandigarh BJP दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, गाड़ी के शीशे टूटे, पुलिस ने किया इलाका सील

BJP दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, गाड़ी के शीशे टूटे, पुलिस ने किया इलाका सील

0
BJP दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, गाड़ी के शीशे टूटे, पुलिस ने किया इलाका सील

चंडीगढ़ः सेक्टर 37 में पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर धमाका होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें पहुंची हैं।

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया है कि पंजाब प्रदेश BJP दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ है। एक एक्टिवा दिखाई दे रही है। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं। उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here