Home National Biodiesel से भरे Tanker में लगी भीषण आग, Highway पर मची अफरा-तफरी

Biodiesel से भरे Tanker में लगी भीषण आग, Highway पर मची अफरा-तफरी

0
Biodiesel से भरे Tanker में लगी भीषण आग,  Highway पर मची अफरा-तफरी

अजमेरः जिले के मांगलियावास में ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहे बायोडीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते टैंकर आग का गोला बन गया। यह घटना अजमेर ब्यावर नेशनल हाईवे-8 पर गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे की है। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही मांगलियावास पुलिस और दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर रास्ता बंद कर दिया और ट्रैफिक को कंट्रोल किया।

ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए तथा मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।
ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए तथा मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसांगन एसडीएम राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी, नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई और मांगलियावास थाना प्रभारी श्रवण चौधरी ने जाब्ते के साथ पहुंचे और आते ही उन्होंने मोर्चा संभाला। हालांकि मांगलियावास पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लापरवाह लोग अपनी जान-माल की परवाह किए बगैर सुलगते टैंकर के बिल्कुल करीब से दुपहिया वाहनों पर गुजरते रहे। इससे दोनों तरफ डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

आग लगते ही टैंकर ड्राइवर और खलासी ने तुरंत वाहन पार्क कर बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टैंकर गुजरात से अजमेर आ रहा था। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here