Home National 200 गज के प्लॉट के लिए व्यक्ति की हत्या, घर के नजदीक मारी गोली, इलाके में दहशत

200 गज के प्लॉट के लिए व्यक्ति की हत्या, घर के नजदीक मारी गोली, इलाके में दहशत

0
200 गज के प्लॉट के लिए व्यक्ति की हत्या, घर के नजदीक मारी गोली, इलाके में दहशत

डीगः जमीन विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के 200 गज के प्लॉट को उसके गांव के ही कुछ लोग हड़पना चाहते थे। इसे लेकर उनमें विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी गाली-गलौज करने लगे, जब युवक ने गाली देने से मना किया तो एक आरोपी ने युवक पर फायरिंग कर दी। इससे युवक की मौत हो गई। फाय​रिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सीकरी थाना इलाके के गमोडकी गांव की रात 11 बजे की है।

जानकारी देते एसएचओ मुकेश चैंची ने बताया कि गमोडकी गांव निवासी जगतार सिंह (46) की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक के छोटे भाई जगजीत की ओर से शिकायत दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव परिजन को सौंप दिया गया है। भाई जगजीत सिंह ने बताया कि एक महीने पहले गांव में उन्होंने 200 गज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट को गांव के अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी हड़पना चाहते थे। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच एक महीने से रंजिश चल रही थी। बुधवार को चारों उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। भाई जगतार बाहर गया और उन्हें गाली देने से मना किया। अमरीक, जसवंत और राजू ने जगतार को पकड़ लिया। सुखविंदर ने कट्टा निकालकर जगतार की जांघ पर फायर कर दिया। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए।

गोली लगने के बाद परिजन तुरंत जगतार को लेकर सीकरी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जगतार के घर से 50 मीटर की दूरी की है। आरोपी अमरीक, जसवंत और सुखविंदर तीनों एक ही परिवार के हैं। जबकि राजू तीनों का दोस्त है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here