अमृतसरः मानांवाला में अमृतसर-जालंधर जी.टी. रोड पर कस्बा दोबुर्जी में बना फ्लाईओवर एक बार फिर धंस गया है और अमृतसर से जालंधर जाने वाली सड़क को बंद करके सारी आवाजाही दोबुर्जी की सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दी गई है, जिससे दोबुर्जी में एक बार फिर ट्रैफिक जाम लग गया है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।