पकड़े जाने पर युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए नशा करने और दवाई लेने की आड़ में बचने की कोशिश की। जिसके बाद वह अजीबोगरीब बहाने बनाने लग गया। जब उससे पूछा गया कि उसके पास कटर कहां से आया, तो उसने सारा इल्जाम अपने एक साथी पर लगा दिया। दोषी कहने लगा कि वह तो बस उसके साथ आया था और उसे नहीं पता था कि चोरी हो रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि यह युवक पहले भी कई बार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और अक्सर बैटरी या अन्य सामान चुराकर कबाड़ियों को बेचता है। लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब युवक बार-बार झूठ बोलने लगा। स्थानीय निवासियों ने उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी के गले में फूलों के हार डाल दिए और उसका जुलूस निकाला। लोगों का कहना था कि इसे सम्मान इसलिए दिया जा रहा है ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत करने की जुर्रत न करे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही छोटी-मोटी चोरियां करता है। लोगों ने कहा कि इलाके में चोरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। दोषी हाथ जोड़कर माफी मांगता और अपनी गलती स्वीकार करता नजर आ रहा।View this post on Instagram