उधर, ईरान ने अपने B1 ब्रिज पर अमेरिकी हमले का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने उन 8 प्रमुख पुलों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें ईरान ने अब अपने निशाने पर ले लिया है। ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में खाड़ी और मध्य-पूर्व के कई रणनीतिक पुल शामिल हैं। इनमें कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबा सी ब्रिज, संयुक्त अरब अमीरात के शेख जायद ब्रिज, अल मक्ता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज शामिल हैं। यह कदम करज स्थित B1 ब्रिज पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद उठाया गया है। ईरान ने कहा कि वह एक के बदले 8 पुल’ गिराकर बदला लेगा। ईरान ने इस हमले को नागरिक ढांचे पर सीधा हमला बताया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इस तरह के हमले ईरान को झुकाने के बजाय विरोधियों की ‘नैतिक हार’ को दिखाते हैं। ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह ‘जैसे को तैसा’ जवाब देगा। इससे पहले भी तेहरान अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुका है। अब पुलों की यह सूची सामने आने के बाद यह आशंका और बढ़ गई है कि संघर्ष और ज्यादा फैल सकता है। ईरान की ओर से जारी ‘हिट लिस्ट’ ने पूरे मध्य-पूर्व में खतरे की घंटी बजा दी है। अगर इन पुलों पर हमला होता है, तो न सिर्फ क्षेत्रीय यातायात और अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि यह संघर्ष और भी बड़े युद्ध में बदल सकता है।View this post on Instagram