Home Punjab>Bathinda Punjab News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया नष्ट

Punjab News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया नष्ट

0
Punjab News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया नष्ट

बठिंडाः पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और तेज करते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में बठिंडा और मलेरकोटला में बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। बठिंडा में पुलिस ने NDPS मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में ड्रग्स को नष्ट किया। यह कार्रवाई DIG बठिंडा रेंज हरजीत सिंह IPS और SSP बठिंडा की मौजूदगी में की गई। इस दौरान करीब 39.920 किलो हेरोइन, 40,440 प्रेगाबलिन कैप्सूल और 2,960 ट्रामाडोल की गोलियों को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नशा तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए उठाया गया है।

वहीं मलेरकोटला पुलिस ने भी ड्रग डिस्पोजल कमेटी के तहत 11 NDPS मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटान किया। इस दौरान 45 किलो पोस्त, 585 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम गांजा और 1,160 टैबलेट्स को नष्ट किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here