जब वे कुछ समय बाद खाकर वापस लौटे तो पार्किंग से बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो चोरी की पूरी वारदात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में चोर की पूरी कहानी साफ नजर आ रही है। चोरी को अंजाम देने वाला युवक लाल रंग की पगड़ी और सफेद शर्ट पहने हुए था।वह युवक पैदल पार्किंग में आता है। पहले वह रास्ते में आ रही एक सफेद रंग की एक्टिवा को थोड़ा आगे खिसकाता है ताकि रास्ता साफ हो सके। वह अपनी जेब से फोन निकालता है और बात करने का नाटक करते हुए आसपास की रेकी करता है। इसी दौरान वह अपनी बाजू ऊपर करने लगता है मौका मिलते ही उसने मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया और महज 1 मिनट के भीतर बाइक स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया। किप्स मार्केट के दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों में इस घटना के बाद रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग एरिया से आए दिन कोई न कोई वाहन चोरी हो रहा है। पॉश इलाका होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस या सीसीटीवी कैमरों का कोई खौफ नहीं है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।View this post on Instagram