हींगः अगर गैस के कारण पेट दर्द हो रहा है तो हींग का उपचार फायदेमंद हो सकता है। एक चुटकी हींग को गर्म पानी में मिलाकर या नाभि के आसपास पेस्ट बनाकर लगाने से पेट दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।
जीरा भोजन पचाने में मदद करता है और पेट दर्द को भी कम करता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें। फिर छानकर गर्म पानी को भोजन के साथ पी लें।
सौंफ भी पेट के लिए बढ़िया होती है। यह ठंडक प्रदान करती है जिससे पाचन क्रिया शांत होती है और पेट में एसिड का स्तर कम होता है।
पेट दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक आहार
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। सही आहार पाचन तंत्र को उसकी प्राकृतिक अवस्था में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुर्वेद हल्के और गर्म भोजन के सेवन पर जोर देता है, जिसे आसानी से पचाया जा सके। पेट दर्द से राहत के लिए खिचड़ी, वेजीटेबल सूप और कम मसालों में पकी सब्जियां, भुना हुआ जीरा मिलाकर तैयार की गई छाछ, एसिडिटी है तो नारियल पानी, उबले चावल खाएं, दिन भर गर्म पानी का सेवन, सीमित मात्रा में चीनी का सेवन सही रहता है।इस तरीके से करें भोजन
भोजन करने का सही तरीका भी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। हमेशा शांत वातावरण में बैठकर भोजन करना चाहिए। खाते समय मोबाइल या किसी भी तरह की स्क्रीन से दूरी बनाएं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। रोज नियमित समय पर भोजन करें। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है और पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ की जरूरत होती है इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। कोल्ड ड्रिंक की बजाय गुनगुना पानी पीना फायदेमंद है। भोजन के बाद टहलना भी खाने को पचाने में सहायक होता है।
डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है और हम इसकी स्टीक पुष्टि नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।