Home Punjab>Phagwara Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

0
Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर ना मिलने से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, गोगना गैस सर्विस द्वारा आज गैस ना मिलने को लेकर बैनर लगाया गया है। इसी के साथ शटर पर नो गैस का नोटिस चिपकाया गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए परविंदर सिंह ने बताया वह सबरोल गांव से आए है और सोमवार से सिलेंडर लेने को लेकर रोजाना चक्कर काट रहे है। उनका कहना हैकि अभी तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 28 तारीख को बुकिंग करवाई थी, 24 से 27 तारीख तक की बुकिंग करवाने वाले लोगों को सिलेंडर मिल गए है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। गैस एजेंसी के कर्मियों ने उन्हें 4 तारीख को सिलेंडर लेने के लिए बुलाया था, लेकिन आज जब वह आए तो देखा बाहर नो गैस का नोटिस चिपका दिया गया।

इस दौरान मेडम के बात करने की कोशिश की तो मेडम ने बाहर जाने के लिए कह दिया। ढढर मोहल्ले से आई महिला मलकीत कौर ने कहा कि वह काफी दिनों से चक्कर काट रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 25 तारीख की महिला द्वारा बुकिंग करवाई गई थी, लेकिन अब एजेंसी द्वारा नो गैस का नोटिस चिपका दिया गया है। ऐसे में चूल्हे जलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। महिला ने कहा कि कर्मियों द्वारा दबके मारकर उन्हें भेज दिया गया है। भुल्ला राय से आए बिहारी लाल ने कहा कि वह काफी दिनों से एजेंसी के बाहर चक्कर काट रहे है। ऐसे में सुबह से वह दफ्तर आए हुए है।

एजेंसी द्वारा पहले गाड़ी आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब नोटिस लगा दिया गया है कि सिलेंडर नहीं मिलेगा। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि एजेंसी के मालिक से जब बात की तो वह उन्हें किसी ओर एजेंसी की कॉपी लेने के लिए कहने लग गया। व्यक्ति का आरोप है कि जब उसने एजेंसी के मालिक से पहले भी दफ्तर के बाहर हंगामा होने का हवाला दिया तो मालिक कहने लगा कि उस दौरान भी पुलिस को डंडे मारकर भगाने के लिए उसने कहा था, ऐसे में क्या अब वह दोबारा उन पर डंडे बरसाने के लिए पुलिस को सूचित करें। व्यक्ति ने कहा कि एजेंसी मालिक सहित कर्मियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों ने प्रशासन से गैस सिलेंडर दिलवाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here