Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गजब चोरी, पहले बनाया चिकन, पी चाय, फिर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो 

Jalandhar News: गजब चोरी, पहले बनाया चिकन, पी चाय, फिर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो 

0
Jalandhar News: गजब चोरी, पहले बनाया चिकन, पी चाय, फिर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल इलाके में चोरी की अजीबोगरीब वारदात हुई। यहां की तारा सिंह एवेन्यू स्थित एक बंद कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़ 10 हजार रुपए, 2 गैस सिलेंडर, बाथरूम की टोंटिया और बिजली का सामान चुरा लिया। यही नहीं, वे इस घर में काफी समय तक बिना किसी डर के रहे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होते देखा गया है। परिवार के मुताबिक, चोर घर में 2 दिन तक रहे और यहीं चिकन बनाकर खाया। इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने घर के अंदर बकायदा अपना ठिकाना बना लिया था। पीड़ित परिवार जब मौके पर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि चोरों ने यहां चाय बनाकर भी पी।

चोरों की बेखौफियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाना खाने के बाद उन्होंने बर्तनों को भी धोकर रखा था। हालांकि, चिकन के लिफाफे और सिंक में चायपत्ती पड़ी छोड़ गए, जिससे उनकी करतूतों का पता चला। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था। पड़ोसी का फोन जाने पर परिवार 4 अप्रैल को जालंधर लौटा। इस दौरान ही उन्हें वारदात का पता चला। परिवार ने बताया कि अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

केवल फोन पर जानकारी दी है। परिवार के मुताबिक, चोरों ने घर का कोना-कोना खंगालते हुए अलमारियों के ताले तोड़ दिए और लगभग 10 रुपए की नकदी, 2 गैस सिलेंडर, बिजली के तार, बाथरूम की महंगी टोंटियां और यहां तक कि दीवार पर लगे फोटो फ्रेम भी ले गए। सामान चुराने और टोंटियां खोलने के लिए चोर हथौड़े और पेंचकस लेकर आए थे जो सामान वारदात के बाद घर में ही छोड़ गए। चोरों ने घर के बिजली के सिस्टम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। पड़ोसियों ने दावा किया कि चोर उनके घर में भी घुसे थे।

इस दौरान एक संदिग्ध को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस घर में कितने दिनों से रह रहा था और उसके साथ और कौन-कौन शामिल था ? पीड़ित परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन देने के बजाय यह कह दिया कि चोरी हुआ कैश और मोटर तो शायद मिल जाए, लेकिन घर में हुई तोड़फोड़ और बिजली के नुकसान का खर्च उन्हें खुद ही उठाना पड़ेगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस तरह से चोरों ने घर में घुसकर रहने और खाना बनाने की जुर्रत की है, उससे इलाके में डर पैदा हो गया है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here