Home Panchkula Iran और Israel की जंग के बीच नहीं मिल पा रहे Domestic LPG Gas Cylinder, देखें वीडियो

Iran और Israel की जंग के बीच नहीं मिल पा रहे Domestic LPG Gas Cylinder, देखें वीडियो

0
Iran और Israel की जंग के बीच नहीं मिल पा रहे Domestic LPG Gas Cylinder, देखें वीडियो

पंचकूला: ईरान और इजरायल की जंग के बीच एलपीजी गैस को लेकर यहां सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि लोगों तक डॉमेस्टिक सिलेंडर पहुंच सके। लेकिन पंचकूला के सेक्टर-16 भारत गैस एजेंसी के बाहर आम जनता पर्ची कटवाने और गैस सिलेंडर लेने के लिए कई घंटे से धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

हैरानी की बात तो यहां यह है कि एजेंसी में पर्चियां काटी जा रही हैं लेकिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा जब हमने उस जगह पर जाकर जानकारी हासिल की, जहां पर सिलेंडर बांटे जा रहे थे तो गैस सिलेंडर बांटने वाले कर्मचारियों के हाथ में 12 मार्च की बुकिंग की पर्चियां थी जबकि आज 4 अप्रैल हो चुका है। प्रशासन का कहना है कि बुकिंग डेट के चार से पांच दिन के अंदर सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है लेकिन जब इसकी पड़ताल की गई तो 12 मार्च की पर्चियां के सिलेंडर बांटे जा रहे थे। भारत गैस एजेंसी के संचालक का कहना है कि उनके दवारा सभी की पार्चियां काटी जा रही है लेकिन लोगों को समय पर सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहा।

सिलेंडर की कमी न आए उसको लेकर प्रशासन के द्वारा फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है लेकिन जब उनका फोन नंबर डायल किया गया तो वह बंद आया इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया के संज्ञान में जब यह मामला लाया गया है।

गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर खड़ी एक महिला कई घंटे से अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई और इस दौरान उसकी तबीयत भी बिगड़ी और चक्कर आए, इसके बाद उसके पति ने गैस एजेंसी पर कई आरोप लगाए। वहीं हालात गंभीर न हो उसके चलते सेक्टर-16 चौकी पुलिस भी एजेंसी के बाहर तैनात की गई। अब लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा लेकिन प्रशासन दावा कर रहा है कि सिलेंडर मिल रहे हैं तो अगर जनता तक यह सिलेंडर नहीं पहुंच रहे तो कहां जा रहे हैं इसकी जांच होना जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here