Home Punjab>Amritsar Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: चौगिटी के पास स्थित गुरु नानक पुरा ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मोगा का रहने वाला है और गुरु नानक पुरा वेस्ट में रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। वहीं गली में बच्ची खेल रही थी और इस दौरान कार चालक को बच्ची गली में खेलती दिखाई ही नहीं दी। जिसके कारण कार चालक ने लापरवाही से कार मोड़ते हुए बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 7 वर्षीय राधिका के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयानों पर मोगा के कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,106 के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक की पहचान 45 जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपी 30 साल बाद रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची गली में खेल रही थी और इस दौरान कार चालक गाड़ी को बैक करके गली से गाड़ी टर्न कर रहा था। हालांकि कार चालक को गाड़ी टर्न करवाने के लिए मौके पर एक व्यक्ति मौजूद था, लेकिन उसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए कार चालक ने बच्ची को कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची के कार के नीचे आने से व्यक्ति भाग कर बच्ची को बचाने के लिए गया, लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here