Home Punjab>Amritsar Punjab News: विधानसभा चुनावों से पहले गरमाई राजनीति, Navjot Kaur Sidhu ने बनाई नई पार्टी

Punjab News: विधानसभा चुनावों से पहले गरमाई राजनीति, Navjot Kaur Sidhu ने बनाई नई पार्टी

0
Punjab News: विधानसभा चुनावों से पहले गरमाई राजनीति, Navjot Kaur Sidhu ने बनाई नई पार्टी

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गलियारे में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, चुनावों से पहले राजनीति में उस समय नया मोड़ देखने को मिला है, जब पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली। जिसके बाद राजनीतिक माहौल चुनावों से पहले सरगरम हो गया। दरअसल, नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी का नाम ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ रखा है। उनके इस कदम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा और अटकलों का दौर तेज कर दिया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/after-being-suspended-from-congress-navjot-sidhu-formed-his-new-party-creating-a-stir-in-politics/

नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा कि जिस घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार था, वह अब सामने है। हमने राजनीतिक नेताओं के मौजूदा कामकाज के स्तर की बारीकी से निगरानी और समीक्षा करने के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है। हम बस अपना जीवन अपने देश को समर्पित करना चाहते हैं और लोगों को वह सब लौटाना चाहते हैं जिसके वे सचमुच हकदार हैं और जिसकी वे हमसे उम्मीद करते हैं।

यह एक ईश्वरीय हस्तक्षेप है जिसने कुछ ऐसे समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ ला दिया है, जिनके पास हर राज्य में काम करने की क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ संकल्प है। उनका सांझा लक्ष्य है—न्याय और शांति प्रदान करना और प्रेम के माध्यम से ‘उच्च चेतना’ की ऊर्जा के साथ काम करते हुए ठीक वही कर दिखाना जो ‘वाहेगुरु जी’ हमसे चाहते हैं। हम पंजाब को उसकी खोई हुई पुरानी शान एक ‘स्वर्ण राज्य’ होने का गौरव वापिस दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

कौर ने कहा कि पंजाब को एक ऐसा राज्य बनाएंगे जहां लोग प्रेम, मिल-बांटकर रहने, न्याय, स्वतंत्रता के अधिकार और आज़ादी की शक्ति को पहचानेंगे। जहां लोग बिना किसी बाहरी दखल के निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से काम करते हुए अपने लक्ष्यों, मूल्यों और दृष्टिकोण को प्राप्त करेंगे। यह पंजाब के लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा चलाई जाने वाली सरकार होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here