Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: PNB बैंक में Gun Point पर डकैती मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें Live

Jalandhar News: PNB बैंक में Gun Point पर डकैती मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें Live

0
Jalandhar News: PNB बैंक में Gun Point पर डकैती मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें Live

जालंधर, ENS: खुरला किंगरा की कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज 2 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बीते दिन की डकैती मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व डीएसपी हरभजन सिंह के बेटे ने नशे के कारण वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद जान-बूझकर खांबड़ा की ओर एक्टिवा ले गए। जिसके बाद कपड़े बदलकर वह दूसरे रास्ते से वापिस लौटे। पुलिस ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी मकान नंबर 577 ग्रीन मॉडल टाउन थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व डीएसपी का बेटा है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर, 3 रौंद और कुछ नगदी बरामद की है। सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है, जिसमें एक एनडीपीएस एस्ट का मामला शामिल है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोनों आरोपियों के खिलाफ बैंक कर्मचारी विक्रम भगत के बयान पर मुकदमा नंबर 65 तारीख 6 अप्रैल को धारा 309(4) बी.एन.एस 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मान्य अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उससे वारदात को लेकर सख्ती से पूछताछ करके बाकी रकम भी बरामद की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था। बता दें कि बीते दिन बैंक में लूट मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बैंक के अदंर दोनों आरोपी कैशियर के पास जाते है और पिस्तौल के बल पर नगदी लेकर मौके से फरार हो जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here