Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग भड़क गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग भीषण होने के कारण घटना स्थल पर अन्य गाड़ियां बुलाई। जिसके बाद डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 7 गाड़ियां लगी। घटना के दौरान फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मियों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

फैक्टरी मालिक विकास ने बताया कि बाहर ट्रांसफार्मर पर पटाखा बजा और उसके बाद अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण अंदर कपड़ा, गत्ता और मशीनें जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े के रोल पड़े थे, जो आग की भेंट में जल गए। वहीं फैक्टरी के कर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी।

जिसके बाद कर्मियों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैलने लगी तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दूसरी ओर दमकल विभाग के अफसर आतिश राय ने बताया कि डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि कपड़ों को आग लगने के कारण धुआं काफी हो गया है और आग फैलने लग गई थी। जिसके कारण कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में फैक्टरी का काफी नुकसान हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here