Home Punjab>Amritsar Punjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 2 घायल, 6 पर केस दर्ज

Punjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 2 घायल, 6 पर केस दर्ज

0
Punjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 2 घायल, 6 पर केस दर्ज

अमृतसरः जिले के अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जिले के भिंडी सैदां सीमा पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में जमानत पर बाहर आए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ करने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि पूछताछ करने गई पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में 2 पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। 30 मार्च को भिंडी सैदां पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में मनजीत सिंह से पूछताछ करने पुलिस उसके घर 4 अप्रैल को पहुंची थी, जहां अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आरोप है कि मनजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। आरोप है कि हमले के दौरान हमलावरों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया, बल्कि मौके का फायदा उठाकर मनजीत सिंह को भी छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार मनजीत के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे फरवरी में जमानत पर रिहा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here