Home Himachal>Una घालूवाल में प्रवासी महिला से 940 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

घालूवाल में प्रवासी महिला से 940 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

0
घालूवाल में प्रवासी महिला से 940 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना हरोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की देर शाम एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घालूवाल में छापेमारी की। इस दौरान खुशबू पत्नी अमित कुमार, निवासी बिहारी गंज (जिला मधेपुरा, बिहार) हाल निवासी घालूवाल के कब्जे से 940 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार में कब से संलिप्त थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। जिला पुलिस ऊना ने दोहराया है कि नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here