Home International आज रात इतने बजे से लगेगा Lockdown… Hormuz संकट के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

आज रात इतने बजे से लगेगा Lockdown… Hormuz संकट के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

0
आज रात इतने बजे से लगेगा Lockdown… Hormuz संकट के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Pakistan Lockdown News : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देशव्यापी ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब बाजार, शॉपिंग मॉल और दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेंगे। सरकार ने देशभर में ऊर्जा बचत के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है। लिये गये फैसल के मुताबिक ऊर्जा खपत को कम करने और ईंधन संकट से निपटने के उद्देश्य से नियम आज से लागू कर दिया गया है। वहीं, सरकार ने राहत देते हुए मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों को इन समय-सीमाओं से बाहर रखा है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

सिंध को फिलहाल छूट
फैसले के तहत पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में सभी बाजार और मॉल रात 8 बजे तक बंद होंगे। हालांकि, सिंध में बाजारों के समय को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

शादी समारोहों पर भी असर
नए नियमों के तहत रेस्टोरेंट,  खाद्य पदार्थों की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रह सकेंगी। इसके अलावा, मैरिज हॉल, मार्की और अन्य कमर्शियल शादी स्थलों को भी रात 10 बजे तक बंद करना अनिवार्य होगा।

ईरान संकट और तेल आपूर्ति पर असर
सरकार के अनुसार यह कदम मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण उठाया गया है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति बाधित हुई। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 25% हिस्सा संभालता है, और इसकी बाधा से ईंधन की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here