Home Punjab>Ludhiana Punjab News: घर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Punjab News: घर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र बुद्धि राम निवासी पुनीत नगर गली नंबर 4 के रूप में हुई है। पड़ोस में रहने वाले मीरा लाल वर्मा ने बताया कि मोहल्ले में शोर मच गया कि रवि के घर में किसी ने आत्महत्या कर ली है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। गली के लोग छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजे की कुंडी खोली। अंदर जाकर देखा तो रवि फंदे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि रवि का परिवार पिछले 12 दिनों से जालंधर गया हुआ था। मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर में रवि के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। जांच में सामने आया है कि रवि की पत्नी, बच्चे और माता घर पर नहीं थे। पड़ोसियों और शुरुआती पूछताछ के अनुसार, रवि के ससुराल पक्ष में किसी की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते पूरा परिवार वहां गया हुआ था। रवि घर पर अकेला था और इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here