Home Punjab>Ropar Punjab News: टैंकर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

Punjab News: टैंकर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

0
Punjab News: टैंकर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

रोपड़ः नंगल के एनएच एक्सटेंशन 503 पर भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला एक सैनिक परिवार से संबंधित है। मृतक महिला की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला गांव सनोली में उस युवक के घर शोक प्रगट करने जा रही थी, जिसकी हाल ही में ईरान में मृत्यु हो गई थी। जब महिलाएं अपनी एक्टिवा पर सवार होकर पीसीएल चौक के पास पहुंचीं, तभी रास्ते में एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा चला रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक्टिवा चला रही कुलविंदर कौर को जब अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक्टिवा के पीछे बैठी दूसरी महिला (जिस का नाम भी कुलविंदर कौर बताया जा रहा है) गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here