वीडियों में देखा जा सकता है कि अचानक मौसम में बदलाव होने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके कुछ देर बाद ही ओलावृष्टि होने लगी। तेज बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने खेतों व मंडियों में रखी सरसों व गेहूं की फसल को भिगो दिया। अभी अधिकतर फसल कटने के लिए तैयार खेतों में ही पड़ी है। मौसम विभाग की ओर से आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी है, जबकि अन्य 13 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (30 से 40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसी के साथ ही 5 जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वीरवार से मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।View this post on Instagram