Home National खड़े ट्राले से Sleeper Bus की भीषण टक्कर, 2 की मौत, मची चीख-पुकार

खड़े ट्राले से Sleeper Bus की भीषण टक्कर, 2 की मौत, मची चीख-पुकार

0
खड़े ट्राले से Sleeper Bus की भीषण टक्कर, 2 की मौत, मची चीख-पुकार

कोटपूतली-बहरोड़ः दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे बस ड्राइवर और एक महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं घटना में 16 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर बुधवार रात करीब 11ः26 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

 

ट्राले में घुसी बस और मृतक ड्राइवर।
ट्राले में घुसी बस और मृतक ड्राइवर।

जानकारी देते बस के दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया कि बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब 22 सवारियां थी। कोटपूतली बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो हाईवे पर ट्रेलर खड़ा हुआ था। ट्रेलर ड्राइवर ने न पार्किंग का बोर्ड लगाया हुआ था, न इंडिकेटर दिए हुए थे। फ्लाईओवर चढ़ते ही बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। इस दौरान ट्रेलर में रखे सरिए बस के केबिन को चीरते हुए अंदर तक आ गए। हादसे में नागौर के लाड़ौली गांव निवासी ड्राइवर चंद्रमोहन (55) और महिला यात्री बिच्चू देवी की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। तेज आवाज और चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। भिड़ंत से बस इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि कई यात्री उसमें फंसे रह गए।

सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here