Home Punjab>Patiala Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

0
Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ समय से स्कूलों और सरकारी इमरातों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आज पटिायाला के 12 स्कूलों को सुबह मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी को लेकर स्कूल प्रबंधक घबरा गए और हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्कूलों में छुट्टी कर दी और माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की चिंता में नजर आया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी था।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और बम स्क्वॉड टीम सहित अन्य टीमों को संबंधित स्कूलों के लिए रवाना किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं ई-मेल के जरिए शहर के 12 बड़े स्कूल में से भूपिंद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, डिप्स पब्लिक स्कूल सहित कई नामी स्कूल शामिल हैं। पुलिस स्कूल कैंपस की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here