Home Himachal>Mandi अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी Car, 5 दोस्त घायल, देखें वीडियो

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी Car, 5 दोस्त घायल, देखें वीडियो

0
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी Car, 5 दोस्त घायल, देखें वीडियो
मंडीः हिमाचल के मंडी जिले के कटौला क्षेत्र में आरंग सड़क पर बथेरी के पास सुबह एक कार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हरियाणा के कार सवार 5 युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे का कारण रास्ता भटकना और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, 5 युवक मंडी में पराशर झील घूमने जा रहे थे। वह सुबह करीब 6 बजकर 6 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की हुंडई वेन्यू कार में निकले थे, लेकिन रास्ता भटककर कटौला की ओर आ गए। मंडी के आरंग के पास बथेरी में ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट कमांड की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कटौला ले जाया गया, जहां से उन्हें बाद में जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान हिसार निवासी विशाल (22) पुत्र सुनील कुमार, हांसी निवासी प्रतीक (22) पुत्र जगमेंदर सिंह, झज्जर निवासी सूरज (21) पुत्र धर्म सिंह, हांसी निवासी आर्यन (22) पुत्र किशन कुमार और रोहतक के महम निवासी ड्राइवर प्रियांश (21) के रूप में हुई है जो स्टूडेंट्स हैं और सीजीसी लांडरा में पढ़ते हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here