Home Punjab>Amritsar Punjab News: 7 घंटों पुलिस ने ढूंढा NRI का iPhone, देखें वीडियो

Punjab News: 7 घंटों पुलिस ने ढूंढा NRI का iPhone, देखें वीडियो

0
Punjab News: 7 घंटों पुलिस ने ढूंढा NRI का iPhone, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के शिवाला चौकी पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए विदेशी युवक का खोया मोबाइल फोन 7 घंटों में ढूंढकर उसे लौटा दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया से आया एक युवक दर्शन के लिए पहुंचा था। इस दौराान युवक का iPhone मंदिर के प्रांगण में कहीं गिर गया। फोन खोने पर उसने तुरंत शिवाला चौकी पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी सहायता से फोन के लोकेशन को ट्रेस किया। लगातार छह से सात घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन ढूंढकर सुरक्षित तरीके से युवक को सौंप दिया।

अपना फोन वापस मिलने पर विदेशी युवक ने खुशी जताई और अमृतसर पुलिस की सेवा की खुले दिल से प्रशंसा की। उसने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से आया है और भारत में उसे पुलिस की तरफ़ से इस तरह की तेज़ मदद मिलना उसके लिए खुशी की बात है। इस अवसर पर शिवाला चौकी के इंचार्ज कपिल देव ने बताया कि उन्हें शिकायत मिलते ही टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इस घटना से न सिर्फ पुलिस की अच्छी छवि सामने आई है, बल्कि विदेशी यात्रियों में भी सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here