Home Panchkula सरकार का एक्शनः 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

सरकार का एक्शनः 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

0
सरकार का एक्शनः 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

पंचकूला: हरियाणा सरकार ने कार्रवाई करकते हुए 2 आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार 2011 बैच के आईएएस प्रदीप कुमार और दूसरे अधिकारी 2012 बैच के आईएएस राम कुमार सिंह (आरके सिंह) को सस्पेंड किया गया है। प्रदीप कुमार वर्तमान में परिवहन विभाग के निदेशक और विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं आरके सिंह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव और पंचकूला विकास प्राधिकरण (PMDA) के अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह फैसला पिछले दिनों सामने आए IDFC बैंक घोटालों से जुड़ा है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी आदेश में अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत यह कार्रवाई की गई है। हालांकि आदेश में विस्तृत कारण नहीं दिए गए हैं, लेकिन प्रशासनिक हलकों में यह स्पष्ट है कि करोड़ों रुपये के एक बैंक फ्रॉड मामले में इन अधिकारियों का नाम आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। मामले की जांच चल रही है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इन्हें पद से हटाया गया है।

निलंबन के दौरान दोनों अधिकारियों के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। अब इनका मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित मुख्य सचिव कार्यालय रहेगा। नियमों के अनुसार, ये अधिकारी सरकार की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सस्पेंशन की अवधि के दौरान इन्हें केवल नियमानुसार गुजारा भत्ता ही दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले की प्रति भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और महालेखाकार को भी भेज दी गई है। अब विभागीय स्तर पर मामले की गहराई से जांच की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी या अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here