Home Punjab>Ludhiana Punjab News : नाव हादसे में हुई 10 की मौत को लेकर कमेटी प्रेजीडेंट का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News : नाव हादसे में हुई 10 की मौत को लेकर कमेटी प्रेजीडेंट का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News : नाव हादसे में हुई 10 की मौत को लेकर कमेटी प्रेजीडेंट का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-बेटी भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों में से एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। जगराओं से 130 श्रद्धालु गए थे यात्रा पर जानकारी के अनुसार लुधियाना के जगराओं से श्री बांके बिहारी क्लब द्वारा 2 बसों में करीब 130 श्रद्धालुओं को वृंदावन दर्शन के लिए ले जाया गया था। इनमें से 90 श्रद्धालु जगराओं से थे। बाकी श्रद्धालु अन्य शहरों से शामिल हुए थे । यह 4 दिन की धार्मिक यात्रा थी। कैसे हुआ हादसा शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे यमुना पार कर दूसरे मंदिरों के दर्शन के लिए नाव में सवार हुए। जिस नाव में हादसा हुआ, उसमें जगराओं के करीब 30 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यमुना में पहले पीपों (लोहे के ड्रम) का अस्थायी पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के कारण इसे खोल दिया गया था, जिससे पीपे नदी में बहने लगे। बताया जा रहा है कि नाव इन बहते पीपों से टकरा गई, जिसके कारण नाव पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। कमेटी और पूर्व विधायक का आया बयान श्री बांके बिहारी क्लब के कमेटी प्रेजीडेंट ने बताया कि सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर गए थे और यह हादसा अचानक हुआ। वहीं, पूर्व विधायक एस.आर. कलेर ने कहा जगराओं में 6 दिन तक कीर्तन का आयोजन हुआ। था। इसके बाद श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत वहां के स्थानीय विधायक से बात की, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया । हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु
  • कविता बहल (पत्नी विजय कुमार), गीता कॉलोनी, जगराओं
  • राकेश गुलाटी और उनकी पत्नी अंजू गुलाटी, फेज-2 दुगरी, लुधियाना
  • चरनजीत, जगराओं
  •  पिंकी बहल पुत्री चरनजीत
  • आशा रानी (पत्नी अर्जुन दास मीणा), हिसार
  • मीनू बंसल फेज-2 दुगरी, लुधियाना
  • सपना हंस
  • मधुर बहल (पुत्र विजय कुमार), गीता कॉलोनी, जगराओं
  • इशान कटारिया
  • अंजू गुलाटी
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इलाके में शोक की लहर इस हादसे के बाद जगराओं और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। एक साथ इतने लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here