Home Haryana Railway Track पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Railway Track पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

0
Railway Track पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हांसीः शहर के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

जानकारी देते एएसआई मीना कुमारी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे हांसी और सैड रोड के बीच रेलवे ट्रैक पर 124 किलोमीटर के पास एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, दो रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। इनमें एक 9 अप्रैल का बठिंडा से बवानीखेड़ा और दूसरा 10 अप्रैल का हिसार से बवानीखेड़ा का है। युवक के हाथ पर एसआर का टैटू भी गुदा हुआ है, जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30-32 साल है। उसने काले रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी, तथा उसके बाल लंबे हैं। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टि में मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। एएसआई मीना कुमारी ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। आसपास के सभी थानों में सूचना भेज दी गई है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here