Home Entertainment ‘Dhurandhar The Revenge’ की ‘Success’ के बाद महाकाल पहुंची Sara Arjun, देखें वीडियो

‘Dhurandhar The Revenge’ की ‘Success’ के बाद महाकाल पहुंची Sara Arjun, देखें वीडियो

0
‘Dhurandhar The Revenge’ की ‘Success’ के बाद महाकाल पहुंची Sara Arjun, देखें वीडियो
मनोरंजन: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों सिनेमाघरों में छा रही है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने रातों-रात इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इस बड़ी कामयाबी के बाद सारा अर्जुन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची है। शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बहुत ही खास रहा है। वो अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए खास तौर पर उज्जैन पहुंची है। इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वो पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी हुई दिख रही है।

गुलाबी रंग की साड़ी में दिखी सारा अर्जुन

अपनी इस मंदिर यात्रा के दौरान अर्जुन ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें वो हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने शेयर किया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना शांत और दिव्या था कि वो पूरी तरह से अभिभूत हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

प्रार्थना के दौरान कही ये बात

जब सारा से उनकी प्रार्थना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि भगवान से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि – ‘जब आप मंदिर में होते हैं तो आप दुनिया की दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोच पाते। मैंने कुछ खास नहीं मांगा बस परिवार की अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना की है’।

अगले प्रोजेक्ट पर आया रिएक्शन

धुरंधर जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्म के बाद अब सभी यह सोच रहे हैं कि सारा अगले प्रोजेक्ट पर कब आएंगी। वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उनका फ्यूचर प्लान क्या और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया तो सारा ने मुस्कुराते हुए आस-मान की ओर इशारा कर दिया। इस पर जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है तो उन्होंने सिर हिलाते हुए भी जी कहा ।

बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी फिल्म ने मजबूती

धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की है। चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी रखा है। एक वेबसाइट के अनुसार, रणवीर -सारा की इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया है। इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं। वहीं विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये हैं। अब इस फिल्म ने वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर पुष्पा द रुल को पीछे छोड़ दिया है।

आखिर कौन है सारा अर्जुन?

सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नन्ही बच्ची के तौर पर की थी। 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थी। उन्हें घर-घर में क्लिनिक प्लास के विज्ञापन से पहचाना गया था। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल और मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग लोगों को दिखाई। अब सिर्फ 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here