Home Punjab>Amritsar Punjab News: सड़क हादसों पर किसानों ने जताई चिंता, प्रशासन ने दिया आश्वासन, देखें वीडियो

Punjab News: सड़क हादसों पर किसानों ने जताई चिंता, प्रशासन ने दिया आश्वासन, देखें वीडियो

0
Punjab News: सड़क हादसों पर किसानों ने जताई चिंता, प्रशासन ने दिया आश्वासन, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मध्य बाईपास पर टूटी हुई सड़कों और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेता परमिंदर सिंह ने बताया कि मुधल बाईपास से लेकर पुरानी बटाला-गुरदासपुर सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर दो से तीन फीट तक के गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार भी पैचवर्क नहीं किया गया।

किसानों ने मांग की है कि जल्द सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, साथ ही हाल ही में हुई गढ़ेमारी के कारण फसलों के नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए। दूसरे पक्ष, एस.डी.एम-2 जसविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सड़क और सर्विस लेन के मामले को पीडब्ल्यूडी के ध्यान में ला दिया गया है और जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ बैठककर धरने को जल्द खत्म कराने की कोशिश करेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगे का ठोस हल नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here