सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की बात
एक पोस्ट में उन्होंने तर्क दिया कि दोनों पक्षों ने जीत का दावा किया है और बातचीत में शामिल होने के बाद असली आखिरी लड़ाई अभी भी बाकी है। उन्होंने लिखा कि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि होर्मुज पर किसका कंट्रोल है। उन्होंने होर्मुज को एक नया निर्णायक फैक्टर बताते हुए कहा कि यह ग्लोबल पॉवर बैलेंस, फाइनेंस मार्केट और मौजूद वर्ल्ड ऑर्डर को नया आकार दे सकता है। डेलिया ने ट्रंप पर सीधा फोकस करते हुए यह तर्क दिया कि होर्मुज के जरिए से बिना रुकावट आने-जाने के तय करने की क्षमता भी यह तय करेगी कि अमेरिका को ग्लोबल लीडर के तौर पर देखा जाएगा। यहां एक पतन होने वाली शक्ति के तौर पर देखा जाएगा।होर्मुज पर नहीं होगा कंट्रोल
उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका होर्मुज पर कंट्रोल नहीं हासिल कर पाता तो उसको हारा हुआ माना जाएगा। इसके परिणाम अतीत में हुए साम्राज्यवादी पतन के समान हो सकते हैं। वहीं कुछ प्रमुख शक्तियों ने महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों पर अपना कंट्रोल खो दिया था। डेलियो ने आगे कहा कि सहयोगी नेवी के सपोर्ट के साथ होर्मुज को सुरक्षित करने के लिए अमेरिका के लीडरशीप में किया गया है। यह निर्णायक प्रयास अमेरिकी शक्ति में विश्वास को मजबूत करेंगे। बाजारों को स्थिर कर देगा और ग्लोबल लीडर की पुष्टि कर सकता है।— Ray Dalio (@RayDalio) April 7, 2026