Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर ढहाए, गुजरात में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर ढहाए, गुजरात में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में

Mahabir
Last updated: April 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/श्रीनगर। Pahalgam Attack Update: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने घाटी में अब तक 6 आतंकवादियों के घर को ढहा दिया है। इनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे के घर शामिल है।

Contents
  • LoC पर फायरिंग जारी
  • पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ
  • कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी
  • गुजरात में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया।

LoC पर फायरिंग जारी

उधर, भारत की कार्ऱवाई से घबराए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह के बाद शनिवार तड़के भी LoC पर फॉरवर्ड भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की। इंडियन आर्मी ने भी इसका जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इस बीच, शनिवार सुबह पुलिस गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। दोनों शहरों में 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 वर्ल्ड लीडर्स को फोन कर आतंकी हमले की जानकारी दी। इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स को यह बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बात के भारत के पास तकनीकी इनपुट्स हैं और हमारे सोर्सेस ने भी यह कन्फर्म किया है। दिल्ली में 30 डिप्लोमैट्स की भी एक मीटिंग हुई, जिसमें भारत ने यही जानकारी दी।

Donald Trump US President
Donald Trump US President

कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं भारत के भी करीब हूं और कश्मीर के भी करीब हूं। मैं दोनों देशों के नेताओं को जानता हूं। पहलगाम हमला बहुत बुरा था। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है। कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी है। दोनों देश कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।

गुजरात में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गुजरात सरकार ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अहमदाबाद और सूरत में देर रात से पुलिस की रेड जारी है। अब तक 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक हैं।

अहमदाबाद में करीब 400 से ज्यादा और सूरत से 100 से ज्यादा बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा गया है। फिलहाल, इन सभी से पूछताछ की जा रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस इसे विदेशी नागरिकों को पकड़ने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान बता रही है

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: घूमने का प्लान बना सकते हैं, घर में खुशहाली रहेगी, जाने अपना राशिफल
Next Article Jalandhar News: इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन ने निकाय विभाग के डायरेक्टर से की मुलाकात, साल 2018 जैसी पालिसी लाने की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.