Home National Eco Car और पिकअप Van में भयानक टक्कर, देखें CCTV

Eco Car और पिकअप Van में भयानक टक्कर, देखें CCTV

0
Eco Car और पिकअप Van में भयानक टक्कर, देखें CCTV
पाटनः गुजरात के पाटन जिले में ईको कार और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गई। शामी-हारीज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला कर रख दिया। एक ईको कार और मिनी-ट्रक (पिकअप) के बीच हुई इस सीधी भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं कार में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास एक निजी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसा कितना जबरदस्त था। तेज रफ्तार ईको कार और मिनी-ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह फुटेज जांच के लिए सबसे बड़ा सबूत है। इस वीडियो की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किस ड्राइवर की थी और क्या गाड़ियों की रफ्तार तय सीमा से अधिक थी। फिलहाल, इस दुर्घटना के बाद शामी-हारीज हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here