Home National एक्सप्रेसवे पर पलटी Double Decker Bus, शीशे तोड़कर निकाले 72 यात्री, देखें वीडियो

एक्सप्रेसवे पर पलटी Double Decker Bus, शीशे तोड़कर निकाले 72 यात्री, देखें वीडियो

0
एक्सप्रेसवे पर पलटी Double Decker Bus, शीशे तोड़कर निकाले 72 यात्री, देखें वीडियो
मथुराः नोएडा से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस नौहझील के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 के समीप देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में 76 यात्री सवार थे। बस पलटने से एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस गंभीर दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी 72 यात्रियों की जान सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या BR02PC2291 नोएडा से सवारियां लेकर दरभंगा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नौहझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 76 पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सूचना मिलते ही पीआरवी 1877 ने तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नौहझील, बाजना कट चौकी प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बस के दरवाजे ब्लॉक हो जाने के कारण यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल यात्रियों को एम्बुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई थी और वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क के बीच से हटवाया और किनारे खड़ा करवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु किया जा सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस ने यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समय रहते मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here