मृतकों की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र गुरमेज, 22 वर्षीय मोहित पुत्र परमजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि राहुल, मोहित और काला राम पुत्र धर्म चंद, रानी पत्नी काला राम व छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नकोदर मोटरसाइकिल से लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडेरी मट्टूआं के साथ टकराने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार राहुल पुत्र गुरमेज और मोहित पुत्र परमजीत की शाहकोट से लोहियां वाली साइड को जा रही रेत से ओवरलोड ट्राली के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ज़ख्मी काला राम और रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मलसियां चौकी के इंचार्ज ने बताया कि मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयानों पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज करके हादसे की जांच की जा रही है।View this post on Instagram