Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : साले ने जीजे की दुकान पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Jalandhar News : साले ने जीजे की दुकान पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

0
Jalandhar News : साले ने जीजे की दुकान पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो
जालंधरः महानगर के दशमेश नगर इलाके में साले द्वारा जीजा के दुकान पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जहां एक साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही जीजा की ब्यूटिक की दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दुकान में लगे पोस्टर भी फाड़ दिए गए। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

दुकान में महिलाओं के सामने किया हमला
पीड़ित जीजा ने बताया कि घटना के समय वह खाना खाने के लिए बाहर गया हुआ था। दुकान के अंदर उसकी पत्नी और 2-3 अन्य महिलाएं मौजूद थीं। तभी उसका साला अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद महिलाएं घबरा गईं।

नकदी लेकर हुआ फरार
जीजा ने आरोप लगाया कि साला दुकान में रखे गल्ले से करीब 15 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गया। उसने यह भी कहा कि उसका साला नशे का आदी है और पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।

बदला लेने के इरादे से किया हमला
पीड़ित के अनुसार, एक दिन पहले उसकी साले की मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए साले ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जल्द मिले इंसाफ
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे इंसाफ मिल सके। पुलिस टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एरिया के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here