मृतक की पहचान जशनप्रीत निवासी गांव बुर्ज हरीका, फरीदकोट के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं परिजनों द्वारा नौजवान की मौत को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जशनप्रीत माता-पिता का इकलौता बेटा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना मल्लके गांव में कोचिंग लेने आता था। थाना स्मालसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।View this post on Instagram