Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Azad Salon में मालिक और ग्राहक में हुई हाथापाई की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

Jalandhar News: Azad Salon में मालिक और ग्राहक में हुई हाथापाई की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Azad Salon में मालिक और ग्राहक में हुई हाथापाई की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती गुजा क्षेत्र में स्थित सैलून में ग्राहक और सैलून मालिकों के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तरुण कुमार दुकान पर आया और वह दुकानदार से कहने लगा कि बार-बार चक्कर काट रहा है, उसने भी पैसे देकर काम करवाना है। इस दौरान दुकानदार कह रहा हैकि वह जितने मर्जी दुकान के चक्कर काट लें, काम दुकान में बैठने पर ही होगा। उसके बाद अभी जो ग्राहक बैठे हुए है, वह उन्हें छोड़ नहीं सकता। बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो जाता है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिसके बाद दोनों पक्ष हाथापाई करने लग जाते है। हालांकि अन्य ग्राहकों द्वारा दोनों में बीच-बचाव किया गया, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार और ग्राहक में हाथापाई नहीं रूकती। घटना को लेकर तरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि वह कटिंग कराने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन दुकानदार उसे बार-बार टाल रहे थे। तरुण के अनुसार, जब दोबारा दुकान पर गया, तो सैलून कर्मियों ने कटिंग करने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके जाने के बाद उसे सैलून के मालिकों द्वारा लगातार फोन किए गए और गालियां दी गईं।

जब वह अपने दोस्तों के साथ बात करने के लिए वापस ‘वीआईपी सैलून’ पहुंचा, तो वहां मौजूद तीन-चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने सैलून में इस्तेमाल होने वाले उस्तरे से उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। तरुण का कहना है कि हमला इतना अचानक था कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। हमले के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके घावों पर टांके लगाए गए हैं। सैलून मालिकों का कहना है कि युवक अपने साथ लड़के लेकर आया था और सैलून में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करेगी ताकि सच सामने आ सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here