Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर होगी ITI, महिला स्कीम को लेकर टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर होगी ITI, महिला स्कीम को लेकर टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर होगी ITI, महिला स्कीम को लेकर टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर जी की जयंती पर आज से ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक पवन टीनू ने कहा कि ऐसी योजना देश भर में कहीं नहीं देखने को मिलेंगी। आज योजना की शुरुआत के दौरान महिलाओं के चेहरों पर काफी रौनक देखने को मिली है। वहीं लड़कियां भी योजना की शुरुआत को लेकर काफी खुश दिखीं। इस दौरान जब आज रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया तो एक लड़की ने कहा कि वह बीबीएक की छात्रा है और वह इन पैसों से किताबें खरीदेंगी। वहीं दीक्षा नामक लड़की ने कहा कि आईटीआई की स्टूडेंट है और वह इन पैसों से मशीन खरीदेंगी। पवन टीनू ने कहाकि उसने जब लड़की से पूछा कि क्या 2 हजार रुपए में मशीन आ जाएंगी।

लड़की ने जवाब दिया कि उसे, मम्मी और दादी को 2 से 3 महीने तक पैसे आ जाएंगे और तब तक उसके पैसे भी इकट्ठे हो जाएंगे। ऐसे में वह इन पैसों से मशीन खरीद लेंगी। टीनू ने कहाकि इस स्कीम से सभी महिलाओं और 18 वर्ष से अधिक की आयु की लड़कियों को 1500 और 1000 रुपए स्कीम के तहत मिलेंगे। टीनू ने कहा कि पहली सरकारें पैसे लोगों से पैसे इकट्ठे करती थी, उन्हें देती नहीं थी, लेकिन यह पहली सरकार है जो लोगों के पैसे लोगों पर ही लगा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की अगुवाई में सारे वादे सरकार ने पूरे किए है।

वादों में चाहे वह बिजली के जीरो की स्कीम है, स्कूल ऑफ एमिनेंस, 10 लाख की बीमा योजना, बच्चों की अच्छी शिक्षा, सेवा केंद्र, मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब महिलाओं के खाते में एक हजार और 1500 की स्कीम की शुरुआत की गई। आदमपुर में आज रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई। वहीं टीनू ने कहा कि उन्होंने खुद सीएम के आगे आदमपुर में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की अपील की थी और उन्होंने स्वीकार किया। टीनू ने कहा कि उनकी सरकार में 2016 में आईटीआई बनाई गई थी, लेकिन कांग्रेस में चन्नी सरकार के आने पर 2017 में खुंनस रखते हुए इसे बंद कर दिया था। कांग्रेस में उस दौरान चन्नी एजुकेशन मंत्री थे। इस आईटीआई से लोगों को काफी नुकसान हुआ था। लेकिन अब आप की सरकार आने पर इसकी दोबारा से शुरुआत की गई।

टीनू ने कहा कि उन्होंने सीएम मान से इसे अपग्रेड करने की अपील की और सीएम मान ने मंजूर कर दिया। जिसके बाद इस आईटीआई का नाम डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा और 2 करोड़ रुपए आईटीआई के लिए देने का ऐलान किया। महिलाओं की स्कीम के दौरान उनके आधार कार्ड और फोन नंबर अपग्रेड किए जाएंगे। टीनू ने कहा कि गांवों में आधार कार्ड पर लोग नंबर बदल लेते है, ऐसे में उनके नंबर अपग्रेड किए जाएंगे। वहीं जिन महिलाओं के फिंगर प्रिंट की समस्या है उनकी तस्वीर से भी योजना का लाभ उन्हें मिलेगा। टीनू ने कहा कि आज रजिस्ट्रेशन महिलाएं करवा दें, उसके बाद जब एससी सर्टीफिकेट महिलाएं अपग्रेड करवा लेंगी तो उसी दौरान 500 के पेंडिंग के हिसाब से उनके खाते में डाल दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here