Home Himachal>Una आईपीएल खिलाड़ी पंकज जसवाल ने किया मैहतपुर स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी का दौरा

आईपीएल खिलाड़ी पंकज जसवाल ने किया मैहतपुर स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी का दौरा

0
आईपीएल खिलाड़ी पंकज जसवाल ने किया मैहतपुर स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी का दौरा

ऊना/सुशील पंडित: 

राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी मैहतपुर में उस समय खास उत्साह देखने को मिला जब दिल्ली प्रीमियर लीग और आईपीएल के खिलाड़ी पंकज जसवाल ने अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें क्रिकेट, विशेषकर फास्ट बॉलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी टिप्स प्रदान किए। पंकज जसवाल एक अनुभवी फास्ट बॉलर हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की ओर से लगभग 13 वर्षों तक रणजी क्रिकेट खेला है।

उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अकादमी के युवा खिलाडिय़ों को काफी सीखने का अवसर मिला। अकादमी के एमडी डॉ. सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि पंकज जयसवाल उनके घनिष्ठ मित्र हैं और समय-समय पर अकादमी में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुभवी खिलाडिय़ों का साथ मिलना बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और उनके खेल को नई दिशा देता है। इस समय अकादमी में लगभग 30 बच्चे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

पंकज जसवाल ने खासतौर पर बॉलिंग कर रहे बच्चों को रन-अप, लाइन-लेंथ और गति नियंत्रण जैसे अहम पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। अकादमी के प्रशिक्षुओं ने इस दौरे को बेहद प्रेरणादायक बताया और ऐसे मार्गदर्शन के लिए पंकज जयसवाल का आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here