मास्टर सलीम वीडियो में जालंधर के ही कुत्ते की आवाज निकालने वाले दीपक तिल्ली के साथ नजर आ रहे हैं। तिल्ली कुत्ते की आवाज निकालने के लिए जाने जाते हैं और मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। जिस सांग पर मास्टर सलीम ने मिमिक्री करवाई है, वो उनका हिट सांग ट्रैक रहा है। वीडियो में मास्टर सलीम गाते हुए और दीपक तिल्ली उनके पीछे इसी गीत को कुत्ते के भौंकने के अंदाज में पेश करते नजर आते हैं। हमेशा विवादों में रहने वाले मास्टर सलीम ने सोशल मीडिया पर ये नया कारनामा किया है। पहली बार है जब किसी कलाकार ने अपने हिट सांग को कुत्ते के अंदाज में पेश किया है। फैंस जहां इसका मजा ले रहे हैं वहीं कह रहे हैं कि हमें पहले ही पता था कि सलीम ने कोई अच्छा काम नहीं करना है। सिंह दमन नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये क्या है? सिमरजीत नाम के यूजर ने लिखा कि इन्हीं कारनामों के चलते तो आज भी नछतर गिल गालियां दे रहा है। जालंधर में जन्में और मुंबई में काम कर रहे दीपक तिल्ली कुत्तों की आवाज निकालने के लिए फेमस हैं। उनको फैंस प्यार से डोगेश भाई कहते हैं। मास्टर सलीम के साथ तू बदली गाने में कुत्ते की आवाज (भौं-भौं) में जुगलबंदी कर वायरल हो रहे दीपक तिल्ली के इंस्टा पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दीप मशहूर कॉमेडियन, एक्टर, राइटर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनकी अनोखी मिमिक्री और कुत्ता वर्सेज तबला स्टाइल ने पूरे पंजाब सहित देश-विदेश में पहचान दिलाई थी। दीपक तिल्ली का सफर जालंधर के गली-मोहल्लों से शुरू हुआ। छोटी उम्र से ही हास्य और मिमिक्री में रुचि रखने वाले दीपक ने स्कूल-कॉलेज के दिनों में स्टेज पर कॉमेडी शुरू की।View this post on Instagram