बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। लाैटते समय अचानक गांव हिम्मतपुरा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई और बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बस में बैठी सवारी का कहना है कि बस के पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। बस को साइड करके टो कर दिया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बस में सवार श्रद्धालु बस्सी पठाना के नजदीक गांव मैण माजरी के थे।View this post on Instagram