जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंची, युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, युवक की पहचान करने और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत, पारिवारिक और मानसिक स्थिति से जुड़े कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।View this post on Instagram